फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में तांत्रिक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
fir
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

पटियाली के ग्राम गौंडा में तंत्र मंत्र के चक्कर में युवक की हत्या के मामले में बाबा सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बाबा व उसके साथी की तलाश में जुटी है। अभी तक एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
गौरतलब है कि जसवीर पुत्र सूबेदार निवासी बेरिया डौंडा उसैत बदांयू की पटियाली के ग्राम गौंडा में शुक्रवार को हत्या कर शव लटकाने के मामले में पुलिस ने सिकंदरपुर वैश्य के गांव बंगसनगर में रहने वाले तांत्रिक बाबा व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा, जिसका देर सांय तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पोस्टमार्टम न हो पाने से उसकी मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में पत्नी की तहरीर के आधार पर बाबा एवं उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को दविश दे चुकी है, लेकिन कोई भी आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका। जल्द ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार कर लेगी।

आज भी तंत्र मंत्र में है लोगों की आस्था

विज्ञान के युग में भी तंत्र मंत्र में लोगों की आस्था कम होने का नाम नहीं ले रही। कभी अमीर बनने के लालच में, तो कभी इलाज के चक्कर में लोग ढोंगी बाबाओं के झांसे में आ जाते हैं। साढ़े चार साल पहले एक मासूम बालक की बलि भी दी जा चुकी है। इसके अलावा भी क्षेत्र में ऐसे कई मामले सा
विज्ञापन

पटियाली में तंत्र मंत्र के चक्कर में युवक जसवीर की बाबा द्वारा की गई हत्या का पहला मामला नहीं हैं। समय समय पर ऐसे मामले सामने आते रहे है। लोग बाबाओं के चक्कर में आसानी से फंस जाते है। अमांपुर के गांव शाहपुर में जनवरी 2013 में पांच वर्ष के बालक को अगवा करने के बाद उसकी बलि चढ़ा दी गई। वहीं दो युवकों ने तांत्रिक बनने के फेर में एक महिला की चिता को खुर्द बुर्द कर दिया था। एक गांव में एक तांत्रिक ने महिला को धनवान बनाने का लालच देकर उसके साथ अश्लील हरकतें की थीं। पटियाली में एक बाबा पर महिला के बाल खींच कर मारपीट करने का भी मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें