फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावों का आरक्षण स्पष्ट होते ही दावेदार सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। जिले में एक नगरपालिका एवं तीन नगर पंचायत अनारक्षित हैं। वहीं दो नगरपालिका एवं चार नगरपंचायत के अध्यक्ष पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


कासगंज नगरपालिका परिषद महिला के लिए आरक्षित की गई है। वहीं नगर पालिका सोरों अनुसूचित जाति और नगरपालिका गंज डुंडवारा अनारक्षित हैं। वहीं पटियाली, मोहनपुर एवं अमांपुर पंचायत अनारक्षित रखी गई है तो सहावर, सिढ़पुरा एवं भरगैन नगरपंचायत महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

आरक्षण घोषित होने के बाद ही दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। तमाम दावेदारों ने फ्लैक्स बोर्ड के ऑर्डर दिवाली पर्व के लिए शुभकामनाओं के लिए तैयार करने के लिए दे दिए हैं। राजनीतिक दलों ने भी बैठकें आयोजित करके दावेदरों पर चर्चा की।
विज्ञापन


सभी राजनीतिक दल निकाय चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की समितियां गठित की, जो आवेदकों के आवेदनों पर चर्चा करेंगी। प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर लीं हैं। स्थानीय निकाय निर्वाचन कार्यालय में भी तेजी से चुनावी तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें