फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट सामान्य होते ही कहीं चेहरे खिले तो कहीं मायूसी

विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
जलेसर। पालिका परिषद की सीट सामान्य वर्ग के लिए घोषित होते ही सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों में खुशी छा गई है तो अन्य वर्ग के लोगों में मायूसी है। सामान्य वर्ग के संभावित उम्मीदवारों के आवास पर बैंडबाजों के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बसपा और भाजपा के टिकट प्राप्त करने के लिये भी रस्साकसी तेज हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा पालिका चुनावों के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार देर रात आरक्षण प्रक्रिया घोषित कर दी गई। शुक्रवार सुबह सामान्य सीट होने की जानकारी मिलते ही सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों के आवासों पर जमघट लग गया। भाजपा नेता मनोज बजरंगी पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय के आवास पर समर्थकों की भीड़ एक-दूसरों को बधाई देते नजर आई।

वहीं बसपा नेता संजय मिश्रा के आवास पर उनके सर्मथकों ने बैैंडबाजों के साथ जश्न मनाया। वहीं मुस्लिम समाज के नेता दिलशेर खां एवं अब्दुल कलाम अंसारी ने भी ताल ठोकते हुए मुस्लिम समाज में जनसंपर्क शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें