फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक ढाबे में घुसा, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक ट्रक स्टेयरिंग फेल होने से गुरुवार देर रात्रि अनियंत्रित होकर एक ढाबे में घुस गया। हादसे में ढाबे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई। ट्रक के अनियंत्रित होते ही चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक के नहीं रुकने पर अपनी जान बचाने के लिए चालक ट्रक से कूद गया।

इसके बाद अनियंत्रित ट्रक बिलराम गेट स्थित अंकित ढाबा में जाकर घुस गया। ढाबे की दीवार से टकराने से दीवर क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रक के ढाबे में घुसते ही मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मामले की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें