फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्का ने लेने पर ग्राहक ने पुलिस से की दुकानदार की शिकायत

विज्ञापन
सिक्के। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूंडला। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सख्त निर्देशों के बावजूद दुकानदार एक रुपये का सिक्का लेने से साफ इनकार कर रहे हैं। इसको लेकर ग्राहक और दुकानदारों के बीच प्रतिदिन झगड़ा होना आम बात हो गई है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई न होने से दुकानदारों के हौंसले बुलंद बने हुए हैं।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक द्वारा साफ कर दिया गया है कि एक रुपये के सिक्के पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है और सिक्के चलन में हैं। इसके बावजूद नगर के दुकानदार एक रुपये का सिक्का नहीं ले रहे हैं। यदि कोई सिक्का लेकर जाता है तो दुकानदार ग्राहक से अभद्रता तक करने पर उतर आते हैं। ऐसा ही एक मामला अहाता शोभाराम में हुआ।

यहां आकाशदीप पुत्र रामकिशन अपने कागज की फोटो स्टेट कराने अंकित कंप्यूटर्स पर गए और चार कॉपी कराईं और 12 रुपये के एक-एक के सिक्के दिए। आरोप है कि दुकानदार ने सिक्के लेने से साफ मना करते हुए आकाशदीप से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाशदीप ने इसकी शिकायत डायल-100 पर की तो उन्होंने थाने में शिकायत करने की बात कही। आकाशदीप ने दुकानदार के विरुद्घ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें