फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
Road Accident
विज्ञापन
अलीगंज। दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार एक भाई की कैंटर की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर दो बार में डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजनीतिक लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मार्ग से जाम को हटवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला रेवती निवासी योगेंद्र (23) पुत्र लालमन अपने भाई योगेश के साथ बाइक पर सवार होकर नगला भज से दवा लेकर घर लौट रहा था। उसकी बाइक थाना अलीगंज क्षेत्र के ही नगला किस के पास पहुंची ही थी। उसी समय बाइक में कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना को देख मौके पर पहुंचे राहगीर घायलों को इलाज के लिए कहीं लेकर जाते उससे पहले ही योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके भाई को राहगीरों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वही घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिवारीजनों को हुई तो वे रोते हुए मौके पर पहुंच गए। साथ ही मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा घंटे बाद लोगो को समझाते हुए मार्ग से जाम को हटवा दिया। इसके बाद ग्रामीणाें ने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए फिर से जाम लगा दिया, जिसे बाद में अलीगंज क्षेत्र के राजनेताओं ने समझाते हुए मार्ग से हटवाया। ग्रामीणों ने दो बार में डेढ़ घंटे तक मार्ग पर जाम लगाया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली कैंटर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें