फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी परीक्षा में पांच नकलची और पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जेएलएन पीजी कालेज में शनिवार को संपन्न एलएलबी परीक्षा में पांच नकलची और पकड़े गए। आंतरिक सचल दल द्वारा पकड़े गए नकलचियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
विज्ञापन

नोडल केंद्र का आंतरिक सचल दल नकलचियों पर लगातार लगाम लगा रहा है। शनिवार को पांच और नकलची उनकी गिरफ्त में आ गए। दो पालियों में संपन्न परीक्षा की पहली पाली में तीन एवं दूसरी पाली में दो नकलची पकड़े गए। अभी तक पकड़े गए कुल नकलचियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इनमें पांच छात्राएं भी शामिल हैं। बताते चलें कि प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी के बाद जहां केंद्र पर सख्ती और बढ़ा दी गई है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की है।
लॉ परीक्षार्थियों की धमकी के बाद जहां प्रध्यापक कर्मचारियों में आक्रोश के साथ दहशत भी है। वहीं केंद्र पर अराजकता बढ़ने की आशंका है। प्राचार्य ने इसकी लिखित सूचना जिलाधिकारी को देकर सुरक्षा की मांग की थी। इतना ही नहीं कुलपति ने भी जिलाधिकारी से वार्ता कर नकल विहीन परीक्षाओं के लिए सुरक्षा का सहयोग मांगा था। बावजूद इसके केंद्र पर पुलिस फोर्स नहीं भेेजा जा रहा। इससे प्राचार्य एवं प्रोफेसर्स में असंतोष है।
विज्ञापन

लिखित सूचना एवं आग्रह के बाद भी कें द्र पर पुलिस बल नहीं भेजा जा रहा। सीओ सिटी से इस संबंध में आग्रह भी किया गया लेकिन शनिवार की परीक्षा में भी किसी पुलिस कर्मी को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

डॉ अनिल कुमार सक्सेना, प्राचार्य, जेएलएन पीजी कालेज, एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें