फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स डेः शौर्य के प्रदर्शन का तैयार आसमान के योद्धा

Sat, 07 Oct 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की 85वीं वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की 85वीं वर्षगांठ रविवार (आठ अक्तूबर) को वायु सेना स्टेशन आगरा में मनाई जाएगी। इस मौके पर भारतीय वायुसेना के सम्मान में वायुसेना स्टेशन में विविध कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन


बताया गया है कि वायु सेना दिवस पर स्टेशन के वायु सैन्यकर्मियों के लिए हॉलो स्क्वायर परेड का आयोजन और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम होंगे। एयर कमाडोर एमबी असेरकर सैन्य कर्मियों एवं असैन्य कर्मियों को राष्ट्र सेवा के लिए निष्ठा से काम करने की शपथ दिलाएंगे। 

भारतीय वायुसेना सशस्त्र सेना का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसकी स्थापना आठ अक्तूबर 1932 को की गई थी। आजादी (1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था। 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसका महत्वपूर्ण योगदान था। 1950 में देश के पूर्ण गणतंत्र घोषित होने के बाद इसे इंडियन एयरफोर्स के नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें