फिरोजाबाद। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता मेें बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में गलत आंकडे़ प्रस्तुत करने पर कई अधिकारियों को डीएम ने फटकार लगाई।
समीक्षा बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को उनकी रिपोर्ट बार-बार बदलकर प्रस्तुत किये जाने पर फटकार लगाई। बैठक में 692 ग्रामाें को ऊर्जीकृत किए जाने की रिपोर्ट देने वाले विभागीय अधिकारियों ने इस बार 663 ग्रामों को ऊजीकृत होेने की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर डीएम नाराज हो गईं। डीएम ने इस संबंध में दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर तत्काल रिपोर्ट होगी।
मृदा कार्ड के वितरण की धीमी प्रगति पर डीएम ने उप निदेशक कृषि के पेच कसे। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को बाउंड्रीवाल विहीन 617 विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर बाउंड्रीवाल बनवाने को कहा। जिलाधिकारी ने ब्लाक समन्वय बैठक में अपना प्रतिनिधि नहीं भेजने पर फटकार लगाई। उन्होंने सिरसागंज बटेश्वर मार्ग सहित सभी सेतु समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए।