फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में बढ़ने लगे डायरिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में बुखार के साथ ही अब संक्रामक रोग तेजी से हावी हो रहे हैं। डायरिया के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ चली है। शनिवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित होने पर 13 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मौसम में परिवर्तन के साथ ही अचानक बुखार के मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है लेकिन डायरिया के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ चली है। शनिवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 13 मरीज भर्ती कराए गए।

जिसमें रामदीन, नजमा व दुलारेलाल को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है। बुखार के मरीजों की संख्या कम होने से विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमओ डॉ. सीएम यादव ने जनपद के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में नजर रखें। बुखार व डायरिया के मरीज जहां भी मिलें वहां टीम भेजकर उपचार दिलाया जाए। बुखार के मरीजों की स्लाइड भी तैयार कराई जाए जिससे कि समय से जांच कराकर उन्हें उचित उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें