फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला नहर में कूदी, तलाश जारी

विज्ञापन
नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग स्थित मायके आई दिव्यांग महिला मंगलवार सुबह ईशन नदी में कूद गई। दोपहर को जब पुलिस को सूचना मिली तो तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक परिवारीजन और पुलिस जेल चौराहा के पास महिला की तलाश करते रहे। दमकल विभाग की टीम में तलाश में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक वह नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक दिव्यांग महिला चांदेश्वर मार्ग के पास ईशन नदी में कूद गई। सुबह खेत में गए लोगों ने जब यह नजारा देखा तो भागकर नदी के किनारे पहुंचे। तब तक बचाने के पुकार रही महिला काफी दूर बह गई थी। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक तैरना न आने की वजह से वह नदी में नहीं कूदा।

सुबह आठ बजे घटित घटना की जानकारी करीब एक बजे कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। नदी किनारे महिला की बैसाखी और एक पन्नी में 1720 रुपये मिले। लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल चौराहा के समीप नदी में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे महिला के परिवारीजन थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस महिला की नदी में तलाश की जा रही है। वह उनकी पुत्री सोनी तिवारी है। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी राहुल दुबे निवासी कुरवा जैन जनपद औरेया के साथ की थी। रक्षाबंधन पर वह घर आई थी।

मंगलवार सुबह वह घर से निकल गई। जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि दमकल की टीम को भी नदी में तलाश के लिए लगाया गया है। महिला की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें