फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से लटककर महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज तहसील के थाना नगला खंगर के गांव क्रांति की मढै़या में एक महिला ने खेत पर खडे़ हाईटेंशन लाइन के खंबे पर साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा दी। सुबह जैसे ही मामला प्रकाश में आया पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नगला खंगर के गांव क्र्रांति की मढै़या निवासी विमला देवी पत्नी श्रीपाल का शव मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन के खंभे से लटका मिला।

सूचना मिलने पर आगरा में फैक्ट्री में काम करने वाले विमला देवी का पति श्रीपाल भी दोपहर में गांव पहुंचा तो उसे आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि सोमवार की रात विमला देवी का अपनी देवरानी सुशीला से काफी देर तक झगड़ा हुआ था।

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बिजली के खंबे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं श्रीपाल ने अपने भाई मूलचंद्र और उसकी पत्नी सुशीला देवी के विरुद्घ हत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें