फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार करने वाले पशु चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
जानवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पशु चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार करने को शासन ने गंभीरता से लिया है। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को ऐसे पशु चिकित्सकों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


16 सितंबर से पूरे जिले में खुरपका और मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जाना था, जो लगातार 45 दिन चलाया जाता। इसमें गाय और भैंस आदि जानवरों का टीकाकरण कराया जाता है। इसके लिए शासन की ओर से जिले में पांच लाख 25 हजार वैक्सीन भी भेजी जा चुकी हैं। इन वैक्सीन को कोल्ड चेन में परिरक्षित किया जाता है।

जिले में सभी पशु चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर इस कार्य का बहिष्कार कर दिया। इससे अभी तक यह कार्यक्रम शुरू ही नहीं हो सका है, लेकिन पशु पालन विभाग की ओर से आए पत्र में इस बात की निंदा की गई है। पत्र में कहा गया है कि पशु चिकित्सकों के कार्य न करने से बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इससे किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं पशु उत्पाद, दुग्ध उत्पाद आदि का कारोबार प्रभावित हो रहा है। पत्र में कहा गया है कि इससे पशु चिकित्सकों के कार्य न करने से प्रदेश की छवि राष्ट्र स्तर पर धूमिल हो रही है, जो एक निंदनीय है। वहीं पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि कार्य बहिष्कार के दौरान वैक्सीन नष्ट होती है तो उक्त पशु चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीवीओ योगेश कुमार सारस्वत ने बताया कि टीकाकरण की शुरूआत 16 सितंबर से होनी थी। पशु चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया था, लेकिन पशु पालन विभाग की ओर से कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें