फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली में शिथिलता पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
वसूली में शिथिलता पर डीएम ने लगाई फटकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। डीएम अमित किशोर की अध्यक्षता में सोमवार को अपराह्न में कर करेत्तर और राजस्व समीक्षा बैठक की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति की जाए। किसी भी दशा में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली के तहत प्रगति खराब नहीं मिलनी चाहिए। पट्टे के आवंटियों को हर हाल में कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन

स्टांप निबंधन के तहत प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अलीगंज सब रजिस्टार का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी तहसीलदाराें को निर्देश दिए कि बैंक देयक वसूली की समीक्षा खुद करें, अमीनों की बैठक कर उन्हें वसूली हेतु निर्देशित किया जाए। अलीगंज में नवीन मंडी निर्माण हेतु एसडीएम स्वयं भ्रमण कर भूमि चिन्हांकन की रिपोर्ट दें। आरसी के सापेक्ष वसूली की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने तीनों तहसीलों को सुधार लाने के निर्देश दिए।
एडीएम प्रशासन सतीश पाल ने कहा कि दस बड़े बकायेदारों पर प्रभावी कार्यवाही कर वसूली करें। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, सभी एसडीएम, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार, डीएओ सर्वेश यादव, एलडीएम एलसी पॉल, जीएमडीआईसी सुधीर कुमार यादव, तहसीलदार रनवीर सिंह, संजीव ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें