फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो रक्षा दल अध्यक्ष पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। गो रक्षा दल के अध्यक्ष पर शनिवार रात अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। घटना केशवधाम पुलिस चौकी के निकट की है।
विज्ञापन



चैतन्य विहार कालोनी निवासी विकास पंडित गो रक्षा दल के अध्यक्ष हैं। रात करीब 12 बजे वे अपने मित्र जगन यादव को कार से उनके गांव बुर्जा छोड़कर चैतन्य विहार कालोनी लौट रहे थे। जब वे केशवधाम पुलिस चौकी के समीप पहुंचे थे तभी किसी ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। लगभग तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। इससे उनकी गाड़ी के पीछे के शीशे चकनाचूर हो गए। कुछ देर में फायरिंग रुकने के बाद जब अपनी गाड़ी से उतरे तो फायरिंग करने वाले युवक भाग खड़े हुए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। गो रक्षा दल के सदस्यों का मानना है कि यह घटना गो तस्करों ने ही अंजाम दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें