फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गड़बड़ी मिलने पर भड़के सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सचिव सिंचाई ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालन मानकों के अनुसार नहीं मिला। साथ ही स्टाफ एप्रिन पहने नहीं पहने था। एक्सरे मशीन भी खराब मिली। इस पर वह भड़क उठे। नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में निरीक्षण कर रहे सचिव सिंचाई शंभूनाथ ने कहा कि डयूटी पर तैनात सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। साथ ही निर्देश दिए कि दवाओं की पूरी जानकारी रखें। स्टाफ डयूटी के दौरान एप्रिन पहनें, चिकित्सक समय से उपस्थित हों, मरीजों को सही से उपचार दें।

दवा वितरण काउंटर पर पांच दिन की दवा मुफ्त उपलब्ध कराने, पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को मीनू के अनुसार उत्तम क्वालिटी का खाना उपलब्ध कराएं। दस बैड का बना पोषण पुनर्वास केंद्र में कम बच्चों के भर्ती होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


एनआरसी में मात्र तीन बच्चे मिलने पर नाराजगी जाहिर की। एनआरसी में भर्ती तमन्ना, राहुल, रागिनी के परिवारीजनों से कहा 14 दिन तक बच्चों को भर्ती रखें, ताकि वह स्वस्थ्य हो सकें। सर्जिकल वार्ड में भर्ती राम सनेही, अमर सिंह, रामपाल, पुष्पेंन्द्र, बाल रोग वार्ड में भर्ती दो माह के आशीष के परिवारीजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सेप्टिक वार्ड में खुले बिजली के तार मिलने पर नाराजगी जताई।

सीएमएस को लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एडीएम बी राम, सीएमओ डा. अरविंद कुमार, सीएमएस डा. एके उपाध्याय, एसडीएम अमित कुमार, सीओ सिटी राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें