फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सिर्फ 15 हजार किसानों का माफ होगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकार ने गुरुवार से ऋण मोचन योजना की शुरुआत कर दी है। सरकार के कोशिश के बाद भी लोगों ने अभी तक अपने खातों में आधार को लिंक नहीं कराया है। इसका भुगतान अब ऋण मोचन योजना के लाभ का इंतजार कर रहे किसानों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले में ऋणमोचन योजना के तहत डाटा फीडिंग और सत्यापन का कार्य चल रहा है। वहीं किसानों से अपने आधार को खातों से लिंक कराने के लिए भी कहा जा रहा है। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी सभी खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए है।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि जिन किसानों ने अपने खाते से आधार को लिंक करा लिया है। ऋणमोचन योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा। अन्य किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


जिले में 75 हजार खाते हैं। इनमें से शुक्रवार तक केवल 10 हजार लोगों ने ही अपने आधार को खातों से लिंक कराया है। बाकी के खातों में अभी तक आधार को लिंक नहीं कराया गया है।

लीड बैंक के प्रबंधक डीके अग्रवाल का कहना है कि जिले में 75 हजार खातों में से केवल 15735 लोगों ने ही आधार को लिंक कराया है। वहीं जिन लोगों ने अपने आधार को खातों से लिंक करा दिया है। उन्हीं लोगों को ऋणमोचन योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें