फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औंछा मंडी शुरू कराने को भरी हुंकार

विज्ञापन
बंद पड़ी मंडी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। शासन व प्रशासन की अनदेखी से मैनपुरी-एटा मार्ग पर बनी उपमंडी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। मंडी जानवरों का अड्डा बनती जा रही है। लेकिन अभी तक प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन


क्षेत्र के दर्जनों गांव के लिए यह मंडी मील का पत्थर साबित हो सकती थी। लेकिन यह प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। आलम यह है कि अभी तक मंडी का संचालन शुरू नहीं हो पाया। मंडी की बाउंड्री व गेट न होने से मंडी में बनीं दुकानें अराजकतत्वों का अड्डा बन रही हैं।

मंडी में पड़ी टीन शेड में लोग भेड़-बकरियों को बांधने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इसे चालू कराने के लिए कई बार क्षेत्र की जनता शिकायत कर चुकी है। पूर्व की सरकार से गुहार लगाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


किसानों को 23 से 30 किमी तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। विजयपाल सिंह, सुधीर यादव, कमल मिश्रा, घनश्याम गुप्ता, सुरेंद्र देव, नीलेश कुमार, अशोक, सुनील, रूबी यादव, मुकुल मिश्रा आदि ने जिलाधिकारी से उपमंडी को चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें