मैनपुरी/बिछवां। शनिवार को थाना बिछवां में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां एसपी राजेश एस ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण के आदेश दिए। वहीं उन्होंने थाना बिछवां का निरीक्षण कर अपराध रजिस्टर, हवालात, आवास आदि की साफ सफाई आदि की व्यवस्था देखी। वहीं अन्य थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
शनिवार को बिछवां में समाधान दिवस में एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद अधीनस्तों को निस्तारण किए जाने के निर्देश जारी किए। सबसे ज्यादा शिकायत जमीन कब्जे की आईं। वहीं कई शिकायतों पर त्वरित निस्तारण के राजस्व टीम व पुलिस को मौके पर भेजा।
कुरावली में आयोजित थाना दिवस में एडीएम बीराम ने जनता की शिकातयों को सुनकर उनके निस्तारण संबंधी निर्देश जारी किए। जमीन पर कब्जे आदि की शिकायतों पर मौके पर राजस्व टीम व पुलिस को भेजकर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित चौकी इंचार्ज को निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं। समाधान दिवस में तहसीलदार अनिल कुमार कटियार, चेयरमैन अभिलाख राठौर आदि मौजूद थे।
भोगांव। में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं डीएम यशवंत राव व एसपी राजेश एस ने समाधान दिवस में शिकायत करने आए लोगों के प्रार्थना-पत्रों पर सुनवाई करने के बाद निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं।
बेवर में आयोजित समाधान दिवस में जहां अधिकारी नदारद दिखे। सिर्फ राजस्व व नगर पंचायत के कर्मचारी ही मौजूद रहे। पिछले समाधान दिवस में भी न तो कोई अधिकारी न ही थानाध्यक्ष समाधान दिवस में मौजूद थे। जिसके चलते शिकायत लेकर आए फरियादी बगैर शिकायत निस्तारण ही वापस लौट गए। समाधान दिवस में कुल तीन शिकायतें ही आईं। संबंधित शिकायतों पर लेखपाल ने निस्तारण संबंधी खानापूर्ति की। वहीं थाना कोतवाली में भी समाधान दिवस पर महज खानापूर्ति ही नजर आई।