फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आलू कहीं भी बेचो, भाड़ा सरकार देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आलू की हो रही बेकदरी और लागत मूल्य न मिलने पर प्रदेश सरकार ने आलू को देश-विदेश में बेचने की छूट दे दी है। प्रदेश सरकार ने आलू का सही दाम दिलाने के लिए देश और विदेश तक कहीं भी आलू ले जाने पर 50 रुपये कुंतल तक भाड़ा देने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन



जनपद में आलू का भाव मंडी व कोल्ड स्टोरेज पर 400 रुपये प्रति कुंतल से कम है। इसमें 250 रुपये का कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा देकर किसान को केवल 150 रुपये का ही भाव मिलता है। इसमें एक कुंतल पर किसानों को 500 रुपये तक का नुकसान हो रहा है। इससे परेशान किसान आलू फेंकने को मजबूर हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने आलू को देश और विदेश तक बेचने की छूट व अनुदान योजना शुरू की है।


प्रमुख सचिव रजनीश गुप्ता और विशेष सचिव डा. नीरज शुक्ला ने मंडी निदेशकों को पत्र लिखकर आलू बेचने को इंतजाम करने को कहा है। जारी शासनादेश में कहा है कि आलू किसान, व्यापारी व आढ़ती आलू को देश और विदेश में कहीं भी ले जाकर बेच सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में बेचने पर 300 किलोमीटर तक का भाड़ा
प्रदेश में बेचने पर 300 किलोमीटर तक का भाड़ा प्रदेश सरकार देगी। दूसरे राज्यों में या विदेश तक आलू ले जाने पर 50 रुपये कुंतल तक भाड़ा प्रदेश सरकार वहन करेगी। आलू किसानों को किसान बही, खसरा खतौनी व मंडी आढ़ती की रसीद व भाड़े और वजन सहित रसीद मंडी कार्यालय में जमा करानी होगी। विदेश में आलू भेजने पर मंडी शुल्क व सेस से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन



मंडी निदेशक व कोल्ड स्टोरेज संचालकों को आदेश से अवगत करा दिया है।
सुरेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें