फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शिक्षक हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

शिक्षक सुनील कुमार की हत्या एवं लूट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन और उसके साथी नन्हें उर्फ प्रीतम निवासी उड़इया, सिकंदरपुर वैश्य को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों से पुलिस ने असलाह, लूटी गई नकदी और कुछ आभूषण बरामद किए हैं। हालांकि घटना के तीन आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस की मानें तो हत्या और लूट की वारदात को पास के ही घर में आने वाले युवक ने अंजाम दिया था। वारदात के समय आरोपी को पहचानने के कारण शिक्षक की हत्या कर दी गई।
गौरतलब है कि 21 जुलाई की रात शिक्षक सुनील कुमार के मकान की दीवार लांघ कर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने मृतक शिक्षक के पुत्र को चाकू की नोंक पर परिवारीजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शिक्षक सुनील ने एक बदमाश विपिन पुत्र यशपाल निवासी इमामुद्दीन नगर थाना सिकंदरपुर वैश्य को पहचान लिया था। इस कारण विपिन ने अपने साथियों के साथ लोहे की रोड से प्रहार कर शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों विपिन और नन्हें उर्फ प्रीतम से दो तमंचा, चार कारतूस, 11 हजार की नकदी, दो मोबाइल एवं लूटे गए कुछ आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पवित्रमोहन त्रिपाठी ने बताया कि मामले के तीन आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे में सिकंदरपुर वैश्य पुलिस के साथ इंटेलिजेंस टीम एवं सर्विलांस टीम को लगाया गया था। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें