फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज पर सजा बाजार

विज्ञापन
हर‌ियाली तीज पर सजा बाजार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। हरियाली तीज की तैयारियों को लेकर बजरिया में पूरे दिन खासी रौनक रही। सजने संवरने के लिए चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। सावन में हरी चूड़ियां पहनने का उत्साह दिखा।
विज्ञापन


हरियाली तीज 26 जुलाई को मनाई जाएगी। इसके चलते महिलाओं और युवतियों ने मेंहदी और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की भी जमकर खरीदारी की। बजरिया की करीब आधा दर्जन चूड़ी की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक महिलाओं और युवतियों की गहमा-गहमी नजर आई। चूड़ी विक्रेताओं के अनुसार हरी चूड़ियों की सर्वाधिक मांग रही। चूड़ी पहनने आईं श्वेता का कहना था कि हरियाली तीज पर हरी चूड़ियां पहनने की पुरानी परंपरा है।

बजरिया और सीताराम मार्केट में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं और युवतियों की पूरे दिन भीड़ रही। युवतियां और महिलाएं मेंहदी के अलावा नेल पालिश, पाउडर, क्रीम, बिंदी, बालों को बांधने के लिए आकर्षक डिजाइनों के क्लेचर की खरीदारी करती नजर आईं।
विज्ञापन


चूड़ी विक्रेता नौशाद अली ने बताया कि हरियाली तीज को लेकर ज्यादातर महिलाओं की हरी चूड़ियों की डिमंाड रही। इसके चलते सब दिन की अपेक्षा इस दिन के लिए हरी चूड़ियां अधिक बिकती हैं।

वहीं श्री ब्यूटी पार्लर की संचालिका सोनी मिश्रा ने बताया कि हरियाली तीज को लेकर नई शादी वाली महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखा गया। इसके चलते उनके ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं ने सजने आने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें