फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पूछताछ के बाद संदिग्ध कश्मीरी युवक छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। इंटरसिटी एक्सप्रेस से दिल्ली से आगरा आ रहे दोनों कश्मीरी युुवकों को संदिग्ध की सूचना पर पकड़ने के बाद आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लोगों ने भी पूछताछ की। रविवार को दोनों को अनियमित तरीके से यात्रा करने के मामले में कोर्ट में पेश किया गया, जहां जुर्माना भरने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस से आगरा आ रहे दो युवकों जफर बेग और सज्जाद अहमद निवासी बारामूला, कश्मीर की भाषा और उनके हावभाव को देखकर एक यात्री ने शुक्रवार की रात्रि मथुरा जीआरपी को आतंकवादी होने की जानकारी दे दी थी। लेकिन तब तक ट्रेन मथुरा से आगरा के लिए चल दी थी।

इस पर आरपीएफ व जीआरपी को अलर्ट किया गया। राजा की मंडी स्टेशन पर ट्रेन को रोकने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर कश्मीरी शाल, कालीन आदि का कारोबार करते हैं। आगरा में कुछ शोरूम वाले माल मंगाते हैं। उन्हीं से आर्डर लेने के लिए आगरा आ रहे थे। इसके बाद खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने भी दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें क्लीन चिट दी। पुलिस ने कश्मीर और आगरा में शोरूम वाले से भी तस्दीक की।
विज्ञापन


आरपीएफ राजा मंडी प्रभारी देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि चूंकि उनके पास टिकट वैध नहीं मिला था, इसके कारण उन्हें बिना टिकट यात्रा के तहत रेलवे एक्ट के तहत रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां जुर्माना देने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें