फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर बवाल, थाना घेरा

विज्ञापन
महिला की मौत पर बवाल, थाना घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

थाने में बंद बेटे से मिलकर लौट रही मां की मौत पर ग्रामीणों ने शव निधौलीकलां थाने के गेट पर रख घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए लोगों ने एसओ पर मृतक महिला को धक्का देकर जमीन पर गिराने से मौत का आरोप लगाया है। लामबंद भीड़ ने कई बार थाने का गेट बंद दिया। सुबह से शुुरू हुआ हंगामा शाम चार बजे तक चलता रहा। जेल से मृतका का बेटा आने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
जनपद हाथरस थाना सिकंद्राराऊ के राजजपुर निवासी विशेष पुत्र हरपाल को पुलिस ने दो दिन पहले कच्ची शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बुधवार सुबह को पकड़े गए बेटे से मिलने के लिए उसकी मां मुन्नी देवी (45) थाना निधौलीकलां गई थी। बेटे से मुलाकात करने के बाद महिला वापस लौैट रही थी। उसी समय वह गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला का शव लेकर परिवारीजन और ग्रामीण थाना निधौलीकलां पहुंचे और शव थाने के गेट पर रख कर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

लामबंद लोगों ने आरोप लगाया कि थाने में बेटे से मिलने आई महिला को थाना प्रभारी ने गालीगलौज कर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था। इसके चलते सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। लोगाें की भीड़ और पुलिस के बीच धुक्का-मुक्की भी हुई। कई बार भीड़ ने थाने का गेट बंद कर दिया। एकत्रित लोगाें की मांग थी कि जब तक महिला का जेल भेजा गया बेटा नहीं आएगा शव नही उठेगा। न ही शव का पीएम और अंतिम संस्कार नहीं होगा। सूचना पर सीओ जलेसर एमपी सलोनिया फोर्स संग मौके पर पहुंचे। सलोनियां ने लोगों का बात कर शांत कराया और जेल से मृतक महिला के बेटे को शाम चार बजे बुलवा कर शव पीएम के लिए भेजा।
ऐसे हुई थी गिरफ्तारी
एटा। तीन दिन पहले थाना निधौलीकलां पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय कार में सवार होकर विशेष अपने अन्य साथियों के साथ वहां से गुजरा था। पुलिस देख वाहन को मोड़कर भागने लगा। इस पर निधौली कलां पुलिस ने पीछा कर सिकंद्राराऊ क्षेत्र में पकड़ लिया। इतना ही नहीं गिरफ्तारी के समय युवक को पुलिस ने ग्रामीणों के पूछने पर लुटेरा बताया था। गांव के लोगों ने उसकी कार में तोड़फोड़ भी कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे कच्ची शराब में दाखिल कर थाने में बंद कर दिया था।
विवाद में घिरे रहे है थाना प्रभारी
एटा। निधौलीकलां थाने के थानेदार एसआई शेर सिंह पिछले समय में भी चर्चाओं रह चुके है। पिछले साल अवागढ़ थाने में तैनाती के वक्त थाने पर फायरिंग और पथराव, तोड़फोड़ होने पर चर्चा में रहे थे। उस घटना में भी एसओ पर इंजन चोरी मामले की रिपोर्ट दर्ज न करने और आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

35 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
निधौली कलां थाने का घेराव, थाने का गेट बंद करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ जलेसर एमपी सलोनियां ने बताया कि नामजद आरोपियाें को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मामूली बात पर विवाद करना जनता का काम हो चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें