फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश का एनआईएस में चयन

विज्ञापन
बृजेश
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। नगर के कुश्ती खिलाड़ी बृजेश का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में कुश्ती शिक्षा के लिए चयन हुआ है। बृजेश केए महाविद्यालय के कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी ले चुके हैं।


केए महाविद्यालय के खेलकूद विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रवीन सिंह जादौन ने बताया कि बृजेश कुश्ती के अच्छे खिलाड़ी हैं। वह काफी समय से पटियाला के स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में चयन को लेकर मेहनत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यह देश का सबसे अच्छा स्पोर्ट्स संस्थान है। देश में जितने भी अच्छे प्रशिक्षक हैं, वे इसी संस्थान से निकले हैं। जिले से बृजेश पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका चयन इस संस्थान में हुआ है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय की कुश्ती प्रतियोगिता में भी वह भाग ले चुके हैं। बृजेश की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीके तोमर, डॉ. प्रमिला वशिष्ठ, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, डॉ. प्रमोद वशिष्ठ ने खुशी जताई है।
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें