फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड स्कूल कांबेट गेम्स का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली अहीर में शनिवार को वर्ल्ड स्कूल कांबेट गेम्स का रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री सुशील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर और इंटरनेशनल स्कूल फेडरेशन (आईएसएफ) का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भारत सहित छह देशों के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईएसएफ के पर्यवेक्षक रोबसन ने एसजीएफआई का ध्वज फहराया। पद्मभूषण व सुशील के कोच सतपाल और उद्घाटन समारोह के अध्यक्ष डा. रामअवतार शर्मा मौजूद रहे। इसी कड़ी में ब्राजील, चीन, फ्रांस, रूस, यूएई और भारतीय टीम के खिलाड़ियाें ने मार्चपास्ट किया। एसजीएफआई के महासचिव डा. राजेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। मेजबान स्कूल के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतीय टीम के कैप्टन व तकनीकी समिति ने शपथ दिलाई।
सतपाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियाें के लिए आधार है। देश के खिलाड़ियाें को अपनी क्षमता निखारने के लिए अच्छा मंच मिला है। इससे स्कूली खिलाड़ियाें को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। सुशील कुमार ने कहा कि यही बच्चे ओलंपिक तक जाएंगे। स्कूल स्तर पर इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता से खिलाड़ियों काफी अनुभव मिलेगा। प्रतियोगिता के निदेशक डा. प्रदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरी सिंह यादव, सुरेश चंद्र शर्मा, डा. अशोक रैना, महंत योगेशपुरी, संजय गौतम, शकील खान, पंकज शर्मा, दिनेश सिंह, सोमदत्त दीक्षित, ऋषि अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज से होंगे मुकाबले
भारत के 113, ब्राजील के 46, चीन के 40, फ्रांस के 21, रूस के 41 और यूएई के 22 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। एसजीएफआई के महासचिव डा. राजेश मिश्रा के मुताबिक रविवार को सुबह 10 बजे से जूडो और शाम चार बजे से ताइक्वांडो के मुकाबले हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें