फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला चंदा में दबंगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
हमले में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जिले में कानून व्यवस्था तार-तार हो रही है। मनबढ़ और दबंग पुलिस को ही अपना निशाना बना रहे हैं। मंगलवार की रात मारपीट की सूचना पर नगला चंदा पहुंचे पीआरवी 23 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान एचसीपी की वर्दी भी फाड़ डाली। सूचना पर एसओ नसीरपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक दबंग भाग चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने हेड कांस्टेबल और पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के बाद से ही आरोपी परिवार सहित गायब हैं। बुधवार को पुलिस ने दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नगला चंदा निवासी नीटू ने मंगलवार रात नौ बजे कंट्रोल रूम को फोन कर मारपीट की सूचना दी। इस पर पीआरवी 23 के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित नीटू की मां कुसमा देवी के साथ आरोपी पक्ष के दरवाजे पर गए। जैसे ही नीटू की मां को आरोपी पक्ष ने देखा तो आक्रोशित हो गए और पुलिस के सामने ही छेड़छाड़ करने लगे। जब पुलिस कर्मियों ने बचाव किया तो दबंगों ने हाथापाई कर दी। चारों तरफ से घिरता देख सिपाही जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान दबंगों ने भाग रहे पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। साथ ही एचसीपी की वर्दी भी फाड़ दी।

हमले की सूचना मिलते ही एसओ नसीरपुर लोकेंद्रपाल सिंह फोर्स के साथ जब तक गांव पहुंचते तब तक हमलावर भाग गए थे। दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया। हेड कांस्टेबल देवेंद्र और पीड़िता कुसमा की तहरीर पर रामू, संजय, कमलेश व सर्वेश निवासी नगला चंदा नसीरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोकेंद्रपाल सिंह, एसओ नसीरपुर ने बताया कि झगड़े की सूचना पर गई पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। वर्दी फाड़ दी और मारपीट की है। पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराने के बाद चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनके घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें