कोसीकलां (मथुरा)। गांव नगरिया दस विसा के 14 ग्रामीण हेपेटाइटिस बी और सी से ग्रसित मिले हैं। रक्त की जांच के परिणामों में इसका पता चला है। जांच में 10 ग्रामीण हेपेटाइटिस सी व चार हेपेटाइटिस बी से संक्रमित पाए हैं।
जांच परिणाम आने के बाद सक्रिय विभाग अब इनके इलाज की तैयारी कर रहा है। गुरुवार को रोगी एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले जाए जाएंगे। गांव नगरिया में हेपेटाइटिस सी के पीडितों में 4 महिला, 6 पुरुष एवं बी के 4 पुरुष शामिल हैं। सभी किसान है।
गांव नगरिया दस विसा में हेपेटाइटिस फैलने की सूचना के बाद जिला अस्पताल की टीम ने गांव में जाकर करीब 40 ग्रामीणों की रक्त पट्टिकाएं बनाकर जांच को भेजी थी। बुधवार को रिपोर्ट में इस रोग के फैलने की पुष्टि हुई।
ग्राम प्रधान राजवीर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट में 10 ग्रामीणों को हेपेटाइटिस सी एवं चार ग्रामीणों को हेपेटाइटिस बी संक्रमण मिला है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस रोगियों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा जाएगा।