फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में उमस ने किया बेहाल, शाम बारिश से राहत

विज्ञापन
बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से बुधवार की शाम हुई बारिश से कुछ राहत मिली। जबकि दिन में खिली धूप और उमस से लोग परेशान रहे। शाम करीब पांच बजे अचानक तेज हवाओं के साथ मौसम बदला। आसमान में देखते ही देखते बादल छा गए और तेज बारिश भी हुई। बरसात होने से तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 35.3 डिग्र्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन


बुधवार की शाम हालांकि सिर्फ 15 मिनट की हुई। पर, इस तेज बरसात ने लोगों को जानलेवा उमस से राहत दे दी है। शाम अचानक मौसम बदला। आसमान में काली घटाएं छाने लगी। बादल के बीच ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में आई गिरावट का असर बाजारों में भी देखने को मिला। अन्य दिनों की तरह शाम में भी बाजारों में सन्नाटे के स्थान पर चहल-पहल नजर आई।

बाजारों में ग्राहकों के उमड़ने से दुकानदार भी खुश दिखे। इस दौरान कई बार सदर बाजार, बजाजा बाजार, क्रिश्चियन तिराहे, करहल रोड, देवी रोड पर जाम लगने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। फिलहाल मौसम के बदले रुख को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अब गर्मी से उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन


करहल में भी आसमान पर घने बादल छाने से भीषण गर्मी से राहत मिली है। एक सप्ताह सेे तेज धूप और हवा बंद हो जाने से गर्मी का प्रकोप कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था। भीषण गर्मी से जनमानस ही नहीं जीव-जन्तु भी बेहाल थे। इस गर्मी से राहत के लिए लोग जल्द बारिश का मौसम आने की दुआ मांग रहे थे।

वहीं बुधवार सुबह से भी तेज धूप और उमस थी, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादलों का डेरा जमने लगा और एक दो बार आसमान में चमक के साथ बिजली भी गरजी। हालांकि बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बादलों के छाने और हवा में ठंडक से मौसम सुहावना हो गया है। इसे लोग मानसून की आहट मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें