फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। क्षेत्र के खेरिया तिराहा के समीप बुधवार की सुबह खेत में गांव नगला सावज निवासी एक युवक का शव मिला। परिवारीजन एवं गांववाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक का भाइयों से बंटबारे को लेकर विवाद होने की भी चर्चा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सावज निवासी सोबरन सिंह (35) छह वर्ष से फिरोजाबाद में चालक की नौकरी कर रहा था। दो दिन पूर्व फोन पर जमीन के बंटबारे को लेकर उसका भाइयों से विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार की शाम को वह घर आया था। इस दौरान उसने अपने हिस्से की जमीन बेचने की बात भी कही थी।

वहीं बुधवार की सुबह गांव सावज से करीब एक किलो मीटर दूर खेरिया तिराहा के पास उसका शव खेत में मिला। पिता और भाई शव के पास भी नहीं आए। ग्रामीणों में दबी जुबान जमीन के बंटवारे के विवाद में हत्या करके शव को फेंके जाने की चर्चा है। वहीं मृतक के शव के पास पुलिस को एक पुड़िया में सल्फास भी मिला है। जबकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है। चिकित्सकों ने बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें