फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बुआ-भतीजे की मौत, जाम, हंगामा

विज्ञापन
हादसे में बुआ-भतीजे की मौत, जाम, हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मारहरा (एटा)। तेज गति से आ रहे ट्रक ने कासगंज रोड किनारे खड़े परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में बुआ और उसके मासूम भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतका का पति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मथुरा-कासगंज-बरेली मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे मारहरा, कासगंज विधायकों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के मनाने पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात बहाल कराया। ।
विज्ञापन

जनपद कासगंज थाना अमांपुर के गांव बुरथरा निवासी रूप सिंह अपनी पत्नी राम देवी के साथ बाइक पर सवार होकर मोहनपुर मईखेड़ा शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी के बाद रूप सिंह, पत्नी और उसके भतीजे भूपेेंद्र, नरेंद्र, भंवर सिंह और मोहित के साथ अपनी ससुराल मारहरा क्षेत्र के गांव नगला भीम जा रहे थे। पिवारी के पास आम के बाग समीप सभी खड़े होकर आम खरीदने लगे। तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने सभी लोगाें को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राम देवी (35) और उसके भतीजे भूपेंद्र (09) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं रूप सिंह, मोहित, और नरेंद्र घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर राम देवी के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद आक्रोशित लोगाें ने मथुरा-कासगंज- बरेली मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। जानकारी पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। बाद में, मारहरा और कासगंज के विधायकों ने पहुंचकर लोगों को समझा कर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। तीन घंटे जाम के कारण मार्ग पर वाहनाें की कतार लग गई।
विज्ञापन

-------------------
अकेला घर का चिराग था मृतक भूपेंद्र
मारहरा। बुआ को विदा करने के लिए सड़क तक आने वाला मृतक भूपेंद्र अपने पिता का अकेला पुत्र था। एदल सिंह के घर का चिराग बुझने से पूरे परिवार सदमे में है। पीड़ित एदलसिंह ने बताया कि उसके एक बेटी है जो भूपेंद्र से बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें