फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामसुंदर दास को सौंपी गई उदासीन आश्रम की गद्दी

विज्ञापन
महंत को दी गद्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। बाबा चंद्रमादास के ब्रह्मलीन होने के बाद उदासीन आश्रम की खाली गद्दी पर काबिज होने कोतीन गुट सामने आ गए। एक गुट ने तो मुख्यमंत्री को फैक्स करके आश्रम में जवाहर बाग जैसे हालत बनने की शिकायत तक कर डाली। इसके चलते रविवार को गोविंदनगर पुलिस की सूझबूझ के चलते सर्वसम्मति से षोड़शी कार्यक्रम में पहुंचे साध संगत ने बाबा श्यामसुंदर दास को गद्दी सौंपी दी। बंजारा समाज के लोगों व संतों ने तिलक कर बाबा को महंताई की चादर ओढ़ाई।
विज्ञापन



अखिल भारतीय बंजारा उदासीन आश्रम अखाड़ा के महंत चंद्रमादास दो जून को ब्रह्मलीन हो गए थे। रविवार को होने वाले षोड़शी कार्यक्रम में संत-महंत व बंजारा समाज के लोग एकत्रित हुए। गद्दी को लेकर विवाद न हो जाए इस पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। गोविंद नगर प्रभारी आरपी सिंह की सूझबूझ दिखाई। जिसके बाद बिना विवाद के बाबा श्यामसुंदर दास को महंताई की चादर उढ़ा दी गई।



बाबा मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के थाना गंगीरी के गांव उदयपुर निवासी हैं। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के बाबा देवीशरणदास, दयालपुर हरियाणा के राघवेंद्र दास, उज्जैन के सागरानंद, ऊंकारेश्वर के केशव चेतन्य, वृंदावन के महंत रामस्वरूपदास, मोतीझील वृंदावन के सेवादास, लाड़लीदास, फूलडोल बिहारीदास, रमणरेती आश्रम के गोविंदानंद सहित सैकड़ों संत व बंजारा समाज के लोग मौजूद रहे। लक्खी शाह बंजारा की प्रतिमा भी लगाई गई।
विज्ञापन




अखिलेश सरकार ने दिया था डेढ़ करोड़
अखिल भारतीय बंजारा उदासीन आश्रम जयसिंहपुरा के निर्माण के लिए अखिलेश सरकार ने चार साल पहले 30 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की थी। तीन साल पहले आश्रम में बाबा दयाल की स्थली व मंदिर बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें