फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसों में चार की मौत

विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार का दिन हादसों के नाम रहा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक की विगत माह ही शादी हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जान गंवाने वाले लोग हादसे के समय हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना कुरावली के कुंवरपुर निवासी सतेंद्र पुत्र जगदीश दिल्ली से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। कस्बा मलावन में पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। युवक की हादसे में अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। परिवारीजन पीएम के बाद शव लेकर रवाना हो चुके हैं।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बड़ेरी निवासी नंदकिशोर (20) पुत्र किशनपाल कासगंज रोड स्थित चकोरी प्लांट के पास खड़ा था। तभी तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव छछैना निवासी अरुण (19) पुत्र लालमन दास मोपेड से रविवार को जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ रिश्तेदारी से लौट रहा था। थाना पिलुआ क्षेत्र के नगला गूलर समीप पीछे से आए कैंटर ने मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना जैथरा क्षेत्र के दौलतपुर निवासी विनोद (18) पुत्र पुत्तूलाल गांव के दोस्त राहुल पुत्र अशोक के साथ जैथरा की ओर जा रहा था। कुरावली जैथरा मार्ग स्थित बरना के पास बाइक को ट्रैक्टर ने जद में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि विनोद की पिछले माह अप्रैल में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें