फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में वाहन खड़ा करना है, तो दिखाना होगा परि चयपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने एक और नियम जारी किया है। एक दिन के बाद यदि कोई वाहन पार्किंग के अंदर खड़ा मिला, तो उसका जवाब पार्किंग संचालक को देना होगा। इसको लेकर पुलिस ने पार्किंग संचालकाें को निर्देश जारी कर दिए है। इसके अलावा वाहन स्वामी को परिचय पत्र दिखाना होगा। इसको लेकर पुलिस ने प्राइवेट ट्रामा सेंटर की पार्किंग में खड़े वाहनों को चेक करने के साथ ही पार्किंग संचालक से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने पार्किंग संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। इसको लेकर चौकी प्रभारी जिला अस्पताल उमर फारुख ने गुरुवार को जिला अस्पताल और प्राइवेट ट्रामा सेंटर की पार्किंग में खड़े वाहनों को चेक किया। इस दौरान कई वाहन ऐसे मिले तो पिछले दो या तीन दिन से खड़े थे।

पुलिस ने उन वाहनों के बारे में पार्किंग संचालक से पूछताछ भी की। साथ ही पार्किंग संचालक को निर्देश दिए गए है कि वह वाहन खड़ा कराने के साथ ही वाहन स्वामी को पर्ची देने के साथ ही वाहन पर दिनांक अवश्य लिखा जाए। वाहन स्वामी का परिचय पत्र भी देख लिया जाए। उसका नाम क्या है और वह कहां का रहने वाला है। क्योंकि एक माह पूर्व रेलवे स्टेशन पर संचालित होने वाली वाहन पार्किंग से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की थी।
विज्ञापन


चोरी की बाइक को चोर पार्किंग में खड़ा करके चले गए थे। इस बीच बाइक की खोजबीन करते हुए वाहन मालिक भी पहुंच गया था। उसने बाइक में दूसरा ताला डाल दिया था। चोर जब बाइक लेने आया तो पार्किंग संचालक ने उसको पकड़ कर दक्षिण पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की कई बाइकों को भी बरामद किया था। इसको लेकर पुलिस ने अब वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पार्किंग संचालकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें