फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब खेल: हुक्मरानों की 411 गाड़ियां अनफिट, फिर भी सड़कों पर फर्राटा, ये गलती न करें...क्योंकि आप आम लोग हैं

Tue, 17 Nov 2026 11:52 AM IST
Dhirendra Singh अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सरकारी विभागों की 411 गाड़ियों की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। इनमें कई वाहनों का बीमा भी खत्म है, इसके बावजूद वे सड़कों पर दौड़ रही हैं। पीडब्ल्यूडी, सीएमओ, पुलिस और सीआईएसएफ समेत कई विभागों के वाहनों को लेकर आरटीओ ने 254 संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
हुक्मरानों की गाड़ियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी की गाड़ी की फिटनेस या बीमा खत्म हो जाए तो सड़क पर निकलते ही चालान और सीज होने का डर सताने लगता है। दूसरी ओर सरकारी महकमों के हुक्मरानों की गाड़ियां खुद ही नियमों को धुएं में उड़ा रही हैं। जिले में उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र के अधिकारियों और विभागों की 411 गाड़ियां फिटनेस की मियाद खत्म कर चुकी हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इनमें कई वाहनों का बीमा भी समाप्त हो चुका है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), सीएमओ कार्यालय, सीआईएसएफ और पुलिस विभाग समेत कई विभागों के वाहन शामिल हैं। फिटनेस और बीमा समाप्त होने के बाद भी ये धड़ल्ले से सड़क पर दौड़ रही हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने फिटनेस समेत परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेज की वैधता समाप्त होने पर 254 गाड़ियां के संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।

 

ताज सुरक्षा कार्यालय की दो गाड़ियां भी अनफिट
यूपी 80 एजी 0564 सीआईएसएफ ताज सुरक्षा कार्यालय की गाड़ी है। इसकी बीमा, फिटनेस और परमिट संबंधी दस्तावेज की वैधता समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद यह सड़क पर दौड़ रही है। ताज सुरक्षा कार्यालय की दूसरी गाड़ी यूपी 80 एजी 0646 टाटा सूमो है। इसकी भी बीमा, फिटनेस और अन्य दस्तावेज की वैधता समाप्त हो चुकी है।

 

आरटीओ प्रवर्तन अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त होती है, उनके संचालकों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाते हैं। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भी भेजा जाता है। समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाती है।


 

फिटनेस में इन बिंदुओं की होती है जांच
वाहन की फिटनेस जांच में ब्रेक और स्टीयरिंग की स्थिति, टायरों की दशा और घिसावट, हेडलाइट, इंडिकेटर और अन्य लाइटें, हॉर्न, रियर व्यू मिरर, वाइपर, स्पीडोमीटर, साइलेंसर, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और उत्सर्जन, विंडस्क्रीन, सुरक्षा उपकरण और रिफ्लेक्टर की जांच होती है।


 
विज्ञापन

न मानने पर हो सकती है कैद
केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली के नियम 62 के अनुसार परिवहन वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र जरूरी है। नए परिवहन वाहन का प्रारंभिक फिटनेस प्रमाणपत्र दो साल के लिए होता है। आठ साल तक पुराने वाहनों का फिटनेस नवीनीकरण दो साल के लिए और आठ साल से अधिक पुराने वाहनों का हर साल कराना होता है। फिटनेस परीक्षण में वाहन का निर्धारित तकनीकी मानकों पर खरा उतरना जरूरी है। फिटनेस और बीमा समाप्त होने पर जुर्माने का प्रावधान है। इसमें एक वर्ष की कैद भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें