फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अटलपुरम टाउनशिप योजना में 462 भूखंडों के लिए 410 आवेदन, 6 जुलाई को लॉटरी से होंगे आवंटन

Wed, 17 Jun 2026 11:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अटलपुरम टाउनशिप योजना के 462 आवासीय भूखंडों के लिए 410 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें एमआईजी श्रेणी के प्लॉटों की सबसे अधिक मांग रही। दस्तावेजों की जांच के बाद 6 जुलाई को सूरसदन प्रेक्षागृह में लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
अटलपुरम टाउनशिप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की अटलपुरम टाउनशिप योजना फेस-1, 2 व 3 में 462 रिक्त आवासीय भूखंडों के लिए कुल 410 लोगों ने आवेदन किए हैं। मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के भूखंडों की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली है। इन भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी 6 जुलाई को सूरसदन प्रेक्षागृह में निकाली जाएगी।
विज्ञापन


अटलपुरम के सेक्टर 1 से 8 तक के रिक्त भूखंडों के लिए 14 मई से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्राधिकरण के अनुसार सभी 410 आवेदनों के दस्तावेज का परीक्षण किया जा रहा है। जिन फॉर्मों में त्रुटियां मिलेंगी, उनकी सूची 22 जून को एडीए की वेबसाइट और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।

आवेदक 22 से 29 जून तक प्राधिकरण कार्यालय में आवेदन की कमियां दूर करा सकते हैं। एमआईजी-3 के 46 भूखंडों के लिए सर्वाधिक 172 और एमआईजी-1 के 16 भूखंडों के लिए 74 आवेदन आए हैं। वहीं, 300 वर्ग मीटर से बड़े सुपर एचआईजी के 171 भूखंडों के लिए मात्र 25 लोगों ने ही रुचि दिखाई है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरून्मौली ने बताया कि 6 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें