फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: इस्राइल जाने के लिए आगरा मंडल से 402 श्रमिकों ने दी सहमति, 1 लाख 34 हजार मिलेगी सैलरी

Wed, 03 Jan 2024 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा से इस्राइल जाने के लिए आगरा मंडल से 402 श्रमिकों ने सहमति दी है। इनको 1 लाख 34 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। 
विज्ञापन
श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा से इस्राइल में रोजगार का मौका मिलने पर आगरा मंडल से 402 व शहर के 202 श्रमिकों ने सहमति दी है। प्रतिदिन विदेश में रोजगार के नाम पर श्रम विभाग के कार्यालय पर श्रमिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। आवेदन करने की अभी तक कोई आखिरी तारीख नहीं आई है।

विज्ञापन


इस्राइल में श्रमिकों के संकट को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश से 10 हजार श्रमिक भेजे जाने हैं। इसके लिए शहर के श्रमिक खुद आगे चलकर आ रहे हैं। इन श्रमिकों को 1 लाख 34 हजार रुपये मिलेंगे। जनवरी में दिल्ली में इन श्रमिकों का साक्षात्कार होगा।

अब तक शहर से 202 श्रमिकों ने अपनी सहमति दी है। श्रमिकों की उम्र 21 से 45 रखी गई है। हमारे यहां ज्यादातर 30 की उम्र पार करने वाले श्रमिक आ रहे हैं।  -प्रवीन चंद्रा, सहायक श्रमायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें