फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के लिए लगाए गए 400 पुलिसकर्मी

Fri, 11 Jul 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सावन माह आज से शुरू हो रहा है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक एएसपी, छह सीओ, 21 इंस्पेक्टर, 55 दरोगा, 178 सिपाही समेत करीब 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी, दो प्लाटून फ्लड यूनिट और पांच फायर टेंडर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन प्लान पहले ही जारी कर दिया गया है। बदायूं से आने वाले भारी वाहनों को कादरगंज से एटा होकर गुजारा जाएगा। शहर में उनका प्रवेश 11 जुलाई तक प्रतिबंधित रहेगा। गंगा के घाट और सोरों जी में हरि की पौड़ी पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। कांवड़ यात्रा वाले रूट पर गोरहा गांव के पास लाइटें लगाई गई है। सावन माह में कांवड़ियों के जत्थे गंगा जल भरने के लिए पहुंचने लगे हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गंगा घाट लहरा, कादरगंज, इस्माइलपुर में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के साथ आने वाले वाहनों के लिए पांच पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। लहरा घाट, लहरा गांव, कुष्ट आश्रम, घोड़ा मेला ग्राउंड होल्डिंग एरिया पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें