फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 400 मन भूसा जला, बछड़ा झुलसा

विज्ञापन
चार सौ मन भूसा हुआ राख़, एवं बछ्डा झुलसा
विज्ञापन
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया ताजपुर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में मुकेश, सुनील, सतीश, गिरधारी लाल, रिंकू और राजेंद्र सिंह नामक ग्रामीणों का करीब 10 बीघा गेहूं का 400 मन भूसा जलकर राख हो गया। इसके अलावा 5 बिटौड़े (कंडों का ढेर) भी जल गए।
विज्ञापन

हादसे में एक बछड़ा भी गंभीर रूप से झुलस गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक एक लाख रुपये से अधिक का सामान जल चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। बेसहारा हुए पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक मदद और मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें