फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:  Google पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, एक गलती और खाते से उड़ गई रकम

Wed, 05 Mar 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अधिकतर लोग बात-बात पर गूगल की मदद लेते होंगे। गूगल पर लोगों की निर्भरता बहुत ही ज्यादा हो गई है जिसका खामियाजा भी लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
Google search - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लिंकिट से आया सामान वापस करने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने गूगल से कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। यह साइबर अपराधी का निकला। उन्होंने सामान और रकम वापस करने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। इसके बाद खाते से रकम निकाल ली।
विज्ञापन



 

मामले में थाना जगदीशपुरा में केस दर्ज हुआ है।नरसी विलेज, राजदरबार कालोनी निवासी नरेंद्र सिंह बाल्यान ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि उन्होंने 2 फरवरी को ऑनलाइन शापिंग कंपनी ब्लिंकिट से घरेलू सामान मंगवाया था। इसमें दो सामान अतिरिक्त आए थे।

उन्होंने सामान लाैटाने की प्रक्रिया जानने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजा। इसमें एक नंबर मिल गया, जिस पर काॅल करने पर बात करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने बात करने के लिए दूसरा नंबर दिया। उन्होंने सामान वापस करने के बारे में बताया।

इस पर काॅल रिसीव करने वाले ने कहा कि कंपनी का प्रतिनिधि शाम तक सामान वापस ले जाएगा। इसके बाद रकम वापस करने के लिए कहने लगा। उसने व्हाट्सएप पर कुछ प्रक्रिया पूरी कराई, जिसमें मोबाइल पर एक लिंक भी भेजा गया। इसके बाद ही खाते से एक बार 39801 रुपये कट गए। कुछ देर बाद ही 1012 कट गए।
विज्ञापन

बैलेंस कटने का मैसेज आने पर नरेंद्र सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने अपना भारतीय स्टेट बैंक के खाते को ब्लाॅक करना चाहा, लेकिन तब तक रकम निकल चुकी थी। उन्होंने थाना जगदीशपुरा में ठगी की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें