फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कालेज को मिलेंगी 40 सीट

Mon, 26 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इन डॉक्टरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक (डीजीएमई) डा. वीएन त्रिपाठी ने नए सत्र में एसएन मेडिकल कालेज में नर्सिंग कालेज शुरू कराने का दावा किया है। इससे नर्सिंग कोर्स करने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। इसमें बीएससी नर्सिंग कोर्स की 40 सीटें होंगी। चार वर्षीय कोर्स में इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के बाद प्रवेश लिया जाएगा। संभावना है कि फीस सैफई मेडिकल कालेज में चल रहे कोर्स के मुताबिक होगी। डीजीएमई ने कालेज में शिक्षक, स्टाफ की जरूरत के मुताबिक प्राचार्य से ब्योरा मांगा है। प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि जल्द नर्सिंग कालेज में शिक्षक और स्टाफ का विवरण डीजीएमई को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


मान्यता, संबद्धता तक मिल चुकी
नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया से कालेज को मान्यता मिल चुकी है। इसके अलावा डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्धता भी हो गई। 2014 में कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन भी मांगे जा चुके थे। शासन की ओर से प्रवेश प्रक्रिया तय न होने के कारण कोर्स शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें