फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरोगा के घर में घुसा चोर, सोने-चांदी के आभूषण समेत ले गया 40 लाख का माल; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Feb 2026 03:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में चोर ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। दरोगा के घर में घुसा चोर 40 लाख का माल ले गया। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
घर में बिखरा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांसयमुना फेस-2 के डी-ब्लॉक में किराए के मकान में रह रहे एक दरोगा के घर चोर ने ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। सीसीवीटी फुटेज में नकाबपोश चोर कैद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बरहन के बुर्ज अतिवल निवासी राजेश त्यागी का ट्रांसयमुना फेस-द्वितीय के डी-ब्लॉक में मकान है। मकान में उनके बेटे सूरज परिवार के साथ रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर पिछले छह महीने से थाना छत्ता की डिविजन चौकी के इंचार्ज दरोगा रॉबिन सिंह परिवार सहित किराए पर रह रहे थे। इससे पहले वह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में भी तैनात रह चुके हैं। दरोगा रॉबिन सिंह की शादी दस महीने पहले हुई थी। एक माह पहले उनकी पत्नी काजल ने बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल पत्नी मायके में है। 

मकान मालिक के बेटे सूरज के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दरोगा रॉबिन सिंह ड्यूटी पर गए थे, इसके बाद उनकी रात्रि शिफ्ट भी लग गई। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसकी एक चाबी रॉबिन सिंह और दूसरी सूरज के पास रहती है।
विज्ञापन


रविवार तड़के नकाबपोश चोर ने सरिये से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। सबसे पहले उसने सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। इसके बाद सूरज को नशीला पदार्थ का सूंघा कर बेहोश कर दिया, जिससे वह गहरी नींद में सोता रहा। सुबह उठकर देखा कि घर के ताले टूटे हुए पड़े हैं। उन्होंने सुबह सात बजे रॉबिन को अवगत कराया। 

चोर ने पहली मंजिल पर जाकर दारोगा के घर का ताला तोड़ा और अलमारी से 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण और दो किलो से अधिक चांदी के जेवरात चुरा लिए। इसके अलावा 20 हजार रुपये नकद भी ले गया। पीड़ित के अनुसार चोर 40 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें