फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चौकी के आसपास 10 दिन में 4 बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर गिरोह के हौसले बुलंद हैं। शातिर चोरों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए पिछले 10 दिनों के भीतर चार बाइकों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की ताजा घटना कुकथला चौकी क्षेत्र के होटल क्लार्क इन के पास हुई, जहां सहता निवासी दीपक की बाइक चोरों ने पार कर दी।
विज्ञापन

महज 10 दिनों के भीतर चोरों ने रायभा, नगला लालादास और सहता क्षेत्र से चार बाइकों को निशाना बनाया है। हैरानी की बात यह है कि ये सभी घटनाएं कुकथला चौकी के आसपास ही अंजाम दी गई हैं। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है। थाना पुलिस का कहना है कि शिकायतें प्राप्त हुई हैं और जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें