फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, विधानसभा चुनाव से पहले 39 चाैकी प्रभारी बदले

Thu, 12 Nov 2026 11:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

विधानसभा चुनाव से पहले आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। 39 चाैकी प्रभारियों का तबादला किया गया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लंबे समय से एक ही थाने और चाैकी पर जमे 39 दरोगा को एक थाने से दूसरे थाने की चाैकी पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें देखा जा रहा है कि किसने पूर्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ड्यूटी की है। इसी क्रम में पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें 39 दरोगा को चिह्नित किया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सभी को अलग-अलग चाैकी का प्रभार दिया गया है। थाना रकाबगंज, जगदीशपुरा, ट्रांस यमुना, ताजगंज, शाहगंज, सदर, सिकंदरा, रकाबगंज, हरीपर्वत, सिकंदरा, एकता, कमला नगर, छत्ता, कोतवाली से दरोगाओं को इधर से उधर भेजा गया। इससे पहले वर्ष 2023 बैच के 20 दरोगा को शहर से देहात में तैनाती दी गई थी। तब लाटरी सिस्टम अपनाया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें