फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि के रोजगार मेले में 3885 पदों पर की जाएंगी भर्ती

विज्ञापन
रोजगार मेले के पोस्टर का विमोचन करतीं कुलपति
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 24 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोजगार मिशन अभियान के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और विश्वविद्यालय के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि रोजगार मेला खंदारी परिसर स्थित विभिन्न संस्थानों में आयोजित होगा। 24 मार्च को जेपी सभागार में उद्घाटन सत्र और यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में पंजीकरण किया जाएगा। मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक, पेटीएम, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंडिया मार्ट, रेनबो अस्पताल और प्रेम मोटर शामिल हैं। जिनके माध्यम से करीब 3885 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को आगरा, जयपुर, नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद समेत कई शहरों में नौकरी मिलेगी। वेतन 10 हजार से 40,500 रुपये प्रतिमाह तक रहेगा। कुलसचिव अजय मिश्रा ने वर्तमान प्लेसमेंट की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक निदेशक (सेवायोजन) चंद्रचूड़ दुबे, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. बृजेश रावत, पूजा सक्सेना, डॉ. रत्ना पांडे, डॉ. मीनाक्षी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजीकरण कैसे करें-
ऑनलाइन आवेदन के लिए www.dbrau.org.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। 24 मार्च को यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें