फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शाहजहां-मुमताज की कब्र पर अजमेर शरीफ और दिल्ली से आए चंदन का हुआ लेप, अदा हुई संदल की रस्म; एंट्री फ्री

Wed, 07 Feb 2024 06:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल में उर्स के मौके पर शाहजहां-मुमताज की कब्र पर अजमेर शरीफ, दिल्ली से आए चंदन का लेप किया गया। संदल की रस्म अदा हुई। इस मौके पर एंट्री फ्री रही।
विज्ञापन
शाहजहां-मुमताज की कब्र पर चंदन का हुआ लेप, अदा हुई संदल की रस्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के ताजमहल में मुगल शहंशाह शाहजहां का 369वां उर्स मनाया गया। इस मौके पर अजमेर शरीफ, दिल्ली और आगरा के संदल (चंदन) से रस्म अदा की गई। उर्स के दूसरे दिन दोपहर 2 बजे तहखाने में शाहजहां व मुमताज की कब्रों की चादर उतारकर चंदन का लेप लगाया गया। गुलाब जल और इत्र छिड़ककर फिर से मखमली चादर चढ़ाई गई। 

विज्ञापन


इसके बाद जायरीनों व सैलानियों के लिए असली कब्रों को खोल दिया गया। इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन बुधवार को ताजमहल उर्स कमेटी की ओर से संदल चढ़ाया गया। दोपहर में संदल की रस्म अदा की गई। इसके बाद फातिहा पढ़कर मानव जाति व देश के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी।

शाहजहां-मुमताज की कब्र पर गुलाब जल और इत्र छिड़ककर मखमली चादर चढ़ाई गई। - फोटो : अमर उजाला

रॉयल गेट पर बजी शहनाई

हाजी तनवीर अहमद जमाली ने दुआ कराई। हाजी मिर्जा आसिम बेग ने फातिहा पढ़ा। उर्स के मौके पर रॉयल गेट पर शहनाई बजी। वहीं मुख्य मकबरे पर कव्वाली का आनंद देशी-विदेशी पर्यटकों ने उठाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सैय्यद इब्राहिम जैदी, जाहिद बारिस खान, मो. इकबाल, ताहिरउद्दीन, आरिफ तैमूरी, नाजिम अली सैय्यद इम्तियाज अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उर्स के मौके पर ताजमहल पर उमड़ी भीड़, एंट्री रही फ्री - फोटो : अमर उजाला

तीसरे दिन चढ़ाई जाएगी सतरंगी चादर

खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को 1560 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। उर्स के आखिरी दिन सुबह कुरानख्वानी, कुल की रस्म के बाद कव्वाली होगी। उर्स कमेटी की ओर से चादरपोशी का सिलसिला शुरू होगा, जो शाम तक चलेगा। सूर्य अस्त के बाद मुख्य मकबरे पर फातिहा के बाद उर्स का समापन होगा। सभी पर्यटकों के लिए पूरे दिन ताजमहल नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें