फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवी माता मंदिर में 351 कन्याओं का पूजन कर,कराया भोग प्रसादी ग्रहण

विज्ञापन
फोटो 2खेरागढ़ देवी माता मंदिर में 351 कन्याओं का पूजन कर,कराया भोग प्रसादी ग्रहणकन्या पूजन क - फोटो : 1
विज्ञापन
खेरागढ़। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को खेरागढ़ स्थित देवी माता मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गर्ग ने 351 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर तिलक लगाया गया और भोग-प्रसादी ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने मां भगवती के श्रीचरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन करना नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें