फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर धूमधाम से हुआ जवारे और प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
बाह: विसर्जन यात्राओं में जमकर नाची महिलाएं और युवतियां
विज्ञापन
बाह। जैतपुर-बाह क्षेत्र के पांडालों में देवी प्रतिमा की प्रतिष्ठा के साथ बोए गए जवारे का विसर्जन मंगलवार को धूमधाम से किया गया। गांव-कस्बों से जवारे और प्रतिमा विसर्जन के लिए महिला श्रद्धालुओं की टोलियां निकलीं। कन्या बनके मैया आई जईयो, बुलावे जोगन तेरी... जैसे माता के भजन गाते हुए नाचती महिलाओं की टोलियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन

आगरा-इटावा स्टेट हाईवे से लेकर फरैरा, बासौनी, जैतपुर, कचौराघाट, नहटोली, अभयपुरा, भदरौली, पुराकनेरा, रैंका, बिचोला, रजपुरा और होलीपुरा मार्ग पर ढोल-नगाड़ों और डीजे पर झूमते भक्त यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नवरात्र में अंकुरित किए गए जवारे यमुना नदी में विसर्जित किए। महिला श्रद्धालु राधिका, पूनम, अर्पणा, मोहिनी, रागिनी और ममता ने बताया कि माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ जवारे अंकुरित किए थे, जिन्हें यमुना में विसर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें