फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का खेल: एक साल का डिबार, सात महीने में बहाल! 35 कॉलेजों को फिर सौंप दी परीक्षा की जिम्मेदारी

Wed, 18 Nov 2026 01:51 PM IST
Dhirendra Singh सलोनी पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एक साल के लिए डिबार किए गए 35 महाविद्यालयों को सात महीने में ही अपने विद्यार्थियों की परीक्षा कराने की अनुमति दे दी। परीक्षा नियंत्रक इसे परीक्षा समिति की अनुशंसा बता रहे हैं, जबकि समिति के सदस्य का कहना है कि इस संबंध में कोई चर्चा या जानकारी नहीं दी गई।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एक साल के लिए डिबार घोषित किए गए 35 महाविद्यालयों को सात माह में ही परीक्षा केंद्र बना दिया गया। 17 नवंबर से विषय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने पर इसका खुलासा हुआ। अनियमितताएं मिलने पर डिबार किए गए काॅलेजों को केंद्र बनाने से विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक की ओर से 10 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में 33 महाविद्यालयों को एक साल के लिए परीक्षा संबंधी कार्यों से डिबार किया गया था। 17 अप्रैल को दो महाविद्यालयों को डिबार घोषित किया गया था। इन महाविद्यालयों पर कार्रवाई नवंबर-दिसंबर 2025 की परीक्षाओं के दौरान उड़नदस्ते की आख्या, सीसीटीवी कैमरों और अन्य अनियमितताओं के आधार पर की गई थी।

कुलपति की ओर से गठित समिति की जांच रिपोर्ट के बाद महाविद्यालयों को परीक्षा संबंधी जिम्मेदारियों से दूर रखने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, अपने ही आदेश के खिलाफ विश्वविद्यालय ने डिबार महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन



इन पर हुई थी कार्रवाई
डिबार घोषित किए गए महाविद्यालयों में आगरा के 16, फिरोजाबाद के सात, मथुरा और मैनपुरी के छह-छह महाविद्यालय हैं। इनमें आगरा के श्रीमती शांति देवी डिग्री कॉलेज, पुरामना, किरावली, गुरु निरंजनानंद महाविद्यालय, लुहेंटा मोड़, इरादतनगर, श्रीमती भूदेवी महाविद्यालय, शास्त्रीपुरम, श्री जगजीत सिंह महाविद्यालय, वजीदपुर, फतेहाबाद रोड, मनोरमा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लड़ामदा, श्री उदयवीर सिंह महाविद्यालय, जौनई, सैंया, संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जैतपुरा, जगनेर रोड, आचार्य तारा चंद शास्त्री महाविद्यालय, सवाई एत्मादपुर, महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मंगूरा, किरावली, सीके महाविद्यालय, कराहरा, किरावली, सुखराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कुकथरी, पिनाहट, बीजेएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, पैंठखेड़ा, खंदौली रोड, एत्मादपुर, श्री बीएस महाविद्यालय, मुखरई, बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज, श्री बांके बिहारी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और श्री दाऊ महाराज कॉलेज शामिल हैं। मथुरा के श्री नत्थी सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, गांव बलरई, केके कॉलेज, गोकुल, श्री कन्हैया लाल महाविद्यालय, धाना, शमसाबाद, एसएमएस महाविद्यालय, नगला संजा, बाबा कन्हैया महाविद्यालय, गढ़ी कोलाहर, बाजना, श्री बाबू लाल महाविद्यालय, बरसाना रोड, गोवर्धन हैं। फिरोजाबाद के डॉ. प्रेम प्रकाश यादव महाविद्यालय, अरांव, बीएस डिग्री कॉलेज, हिरनगांव, श्रीमती कुसुमा दीक्षित महाविद्यालय, छिकाऊ, टूंडला, यशपाल सिंह महाविद्यालय, अरांव रोड, सिरसागंज, श्री विनायक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नगला अवाज, शिकोहाबाद, श्रीमती जानकी देवी कन्या महाविद्यालय, ललाऊ रोड, मेजर रामवीर सिंह एजुकेशन इंस्टीट्यूट, बलिपुर, शिकोहाबाद हैं। मैनपुरी के श्री राजकुमार सिंह महाविद्यालय, भवानीपुर, ठाकुर निरोत्तम सिंह महाविद्यालय, पदेना, भागांव, श्री जेएसएसएस महाविद्यालय, श्याम नगर, रानीपुर, चौधरी गजराज सिंह डिग्री कॉलेज, करहल, एसएलआर महाविद्यालय, रमईहार, कैप्टन एससी महिला महाविद्यालय, जौहरी नगर, घिरोर हैं।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि संबंधित महाविद्यालयों को किसी अन्य महाविद्यालय के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बल्कि एक सत्र की अवधि पूर्ण होने के बाद उन्हें अपने ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षा पर्यवेक्षक की निगरानी में आयोजित कराने का अवसर परीक्षा समिति की अनुशंसा पर प्रदान किया गया है। 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा समिति सदस्य प्रो. संजय मिश्रा ने बताया कि डिबार महाविद्यालय को दोबारा परीक्षा केंद्र बनाए जाने के संबंध में परीक्षा समिति को कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में समिति के सदस्यों से कोई चर्चा ही नहीं की गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें