मैनपुरी। शनिवार को जिले के 13 केंद्रों पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई। कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 5311 परीक्षार्थियों में से 3410 उपस्थित रहे जबकि 1501 अनुपस्थित रहे।
प्रवेश परीक्षा जिले में 13 केंद्रों पर आयोजित हुई। 11: 30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सुबह 10:30 बजे से परीक्षार्थियों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार केंद्रों पर प्रवेश दिया जाने लगा। 11:30 बजे से 1:30 बजे तक कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा हुई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल तैनात रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा की निगरानी की। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव के प्रधानाचार्य राजेश यादव और जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर पंजीकृत 392 में से 258 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 134 अनुपस्थित रहे। श्री मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली में 533 में से 388 उपस्थित हुए जबकि 143 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 600 परीक्षार्थियों में से 391 उपस्थित तथा 209 अनुपस्थित रहे। आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 352 परीक्षार्थियों में से 219 उपस्थित तथा 133 अनुपस्थित रहे। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में 440 में से 260 उपस्थित व 180 अनुपस्थित, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी में 300 में से 175 उपस्थित और 125 अनुपस्थित, श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी में 272 में से 164 उपस्थित और 108 अनुपस्थित,सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में 300 में से 226 उपस्थित, 74 अनुपस्थित, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 277 परीक्षार्थियों में से 226 उपस्थित हुए और 51 अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत 473 परीक्षार्थियों में से 343 उपस्थित और 130 अनुपस्थित रहे। पंडित शिव कुमार स्मृति इंटर कॉलेज मंछना में 204 में से 159 उपस्थित और 45 अनुपस्थित, पैराडाइज पब्लिक स्कूल मंछना में 244 में से 191 उपस्थित रहे और 53 अनुपस्थित, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान में पंजीकृत 524 परीक्षार्थियों में से 410 उपस्थित हुए जबकि 114 ने परीक्षा छोड़ दी।